मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गीतकार, कवि और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर को लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में एक समारोह में डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। जावेद अख्तर को एक लेखक के रूप में उनके रचनात्मक प्रयासों और एक कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। समारोह में डॉ. अख्तर के साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी और बेटे फरहान अख्तर भी मौजूद थे।
बॉलीवुड में अपनी लिखी गई कविताओं, गीतों और कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले जावेद अख्तर को पसंद करने वाले देश में ही नहीं विदेश में भी हैं। उनका बेबाक अंदाज हो या फिर उनकी कविताएं सभी को सुनने में लोगों को रस आता है। यही कारण है कि वह भारत के साथ ही विदेशों में भी उतने ही मशहूर हैं।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



