झारखंड : अवैध खनन के मामले में प्रेम प्रकाश को ED ने किया गिरफ्तार

0
204

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को ED ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि, प्रेम प्रकाश के घर से 2 एके-47 राइफल्स बरामद हुई थीं।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को प्रवर्तन निदेशालय ED ने गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि, प्रेम प्रकाश के घर पर बुधवार को ED ने छापा मारा था। प्रेम की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत हुई है। मीडिया की माने तो, ईडी ने प्रेम प्रकाश के घर के अलावा इस मामले में बिहार, दिल्ली, एनसीआर और तमिलनाडु में भी कई जगह छापे मारे थे। छापों के दौरान प्रेम प्रकाश के घर में अलमारी से दो एके-47 रायफल भी बरामद की गई थीं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here