झारखंड: तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

0
75

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया।

आप को बता दे, मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण हुआ। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश सुनाया कि राज्य सरकार महोत्सव और मंदिर विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा मां भद्रकाली से राज्य की सुख-शांति की कामना की। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि चतरा धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व का स्थल है और इटखोरी महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास होंगे। प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तथा अगले दो दिनों में आध्यात्मिक एवं पर्यटन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Image source:ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here