झारखंड में आज बदलेगा मौसम, 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

0
15
झारखंड में आज बदलेगा मौसम, 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। यहां के 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज आंधी चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है और बेवजह खुले में न निकलने के लिए भी अलर्ट किया गया है। रांची, सरायकेला, पलामू, बोकारो, हजारीबाग समेत 20 जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर  शहर के तापमान में आज से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बीते एक सप्ताह से शहर में बादल और वर्षा देखने को मिल रही थी। मंगलवार को भी झमाझम वर्षा हुई। भारती मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर में 0.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इससे तापमान भी 34 से 37 डिग्री के बीच रहा। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे गर्मी एक बार फिर बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सात से 12 मई तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में भी लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। अगले छह दिनों में तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here