झारखंड : हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत की खबर

0
128

हजारीबाग जिले में रांची-पटना रोड पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चार अन्य लोग घायल हुए। बताया गया कि पदमा-रोमी के पास एक एसयूवी बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे कुएं में जा गिरी। एसयूवी में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें से तीन लोग तो किसी तरह कुएं से बाहर निकाल लिए गए। लेकिन, 6 अन्य लोगों की जान चली गई। पुलिस ने JCB के जरिए एसयूवी को बाहर निकाला।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सभी लोग हजारीबाग शहर के पास स्थित मंडई के रहने वाले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी वजह से लगभग एक घंटे तक रांची-पटना रोड पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।

                                                                                                                        #dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here