झारखंड: BSF के 59वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह हुए शामिल

0
151
Source: @ANI
Source: @ANI

आज बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF अपना 59वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। मीडिया की माने तो, कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने ड्यूटी के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले बीएसएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। बता दें, इस साल हज़ारीबाग से 10 किमी दूर बीएसएफ के मेरु केंद्र के रानी झांसी परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पहले बीएसएफ का स्थापना दिवस दिल्ली में मनाया जाता था। पिछले दो सालों से बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्रों में साल 2021 में राजस्थान के जैसलमेर, 2022 में अमृतसर में मनाया गया था। इस बार यह आयोजन हजारीबाग के मेरु में मनाया जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “BSF के लाखों सीमा प्रहरियों ने अपने जीवन का स्वर्णकाल -40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के रेगिस्तान में, कहीं हरामी नाला की दलदलों में तो कहीं सुंदरनगर के जल में बिताया है। परिवार से दूर रह कर दुर्गम सीमाओं की सुरक्षा जिस तरह से BSF ने सुनिश्चित की है। पूरा देश BSF के जवानों को सलाम करता है और आप पर नाज़ करता है।”

बता दें कि, सीमा सुरक्षा बल (BSF) 1 दिसंबर 2023 को अपना 59 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। 1965 में गठित बीएसएफ की प्राथमिक भूमिका बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ साझा की गई भारत की सीमाओं की सुरक्षा करना है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भारतीय सशस्त्र कर्मी शामिल हैं, जो भारत-बांग्लादेश और भारत-पाकिस्तान सीमाओं पर संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here