मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और एस्टोनिया ने व्यापार-निवेश, साइबर एवं डिजिटल सहयोग तथा सांस्कृतिक संपर्क जैसे क्षेत्रों में संबंधों को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के अवर सचिव मार्टिन रोजर ने टालिन में 13वीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता की।
आप को बता दे, दोनों देश गर्मजोशीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध साझा करते हैं तथा राजनीतिक व आधिकारिक स्तरों पर नियमित वार्ता करते हैं। इस बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा, बहुपक्षीय सहयोग एवं वैश्विक-क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया। श्री जॉर्ज ने एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय महासचिव जोनाटन वसेविओव एवं एस्टोनिया-भारत संसदीय मैत्री समूह अध्यक्ष उर्मास रीन्सालु से भी भेंट की।
Image source: विदेश मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



