मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग तथा आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डी.पी.आई.आई.टी.) ने देश भर में स्टार्टअप, नवप्रवर्तकों और उद्यमियों को सहयोग देने के लिए क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य मनोरंजन, ऑनलाइन गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स, मीडिया और ए.आई आधारित प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर डी.पी.आई.आई.टी. के संयुक्त सचिव, संजीव ने कहा कि यह सहयोग डिजिटल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



