मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में बीएनपी के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होगा। तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तथा अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत सहित 13 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है। हालिया आम चुनाव में बीएनपी ने भारी बहुमत हासिल किया है।
आप को बता दे, आमंत्रित देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव एवं भूटान शामिल हैं। शपथ ग्रहण संसद के साउथ प्लाजा में होगा। बीएनपी ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया तथा आपसी सम्मान व क्षेत्रीय शांति के आधार पर भारत के साथ संबंध मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। हालांकि पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना कम है क्योंकि उसी समय फ्रांस के राष्ट्रपति का भारत दौरा है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



