तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वह एक अभिनेता के तौर पर तथा सार्वजनिक जीवन में एक नेता के तौर पर पूरी तरह सफल व्यक्ति थे। जानकारी के मुताबिक, स्टालिन ने घोषणा की कि सरकार विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान से कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएमडीके के संस्थापक का निधन तमिलनाडु और सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। स्टालिन ने विजयकांत के परिवार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि एक्टर से नेता बने विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें चेन्नई के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत चेन्नई के MIOT हॉस्पिटल में एडमिट थे। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।
அன்பிற்கினிய நண்பர் – தேசிய முற்போக்கு திராவிடக் கழக நிறுவனத் தலைவர் கேப்டன் விஜயகாந்த் அவர்களுக்கு இறுதி மரியாதை செலுத்தினேன்.
நல்ல உள்ளத்திற்குச் சொந்தக்காரரான நண்பர் விஜயகாந்த் அவர்கள் திரையுலகிலும் பொதுவாழ்விலும் தனது கடும் உழைப்பினால் வெற்றிகரமான முத்திரைகளைப் பதித்த… pic.twitter.com/09qWav7Pnk
— M.K.Stalin (@mkstalin) December 28, 2023
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें