तमिलनाडु : पर्यटक ट्रेन के कोच में लगी आग, 8 की मौत की खबर

0
104

तमिलनाडु के मदूरै में रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्री ट्रेन के कोच के अंदर आग लगने से कम से कम 8 लोगों से ज्‍यादा की मौत हो गई है। इसके अलावा 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया की माने तो, घटना लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस पर हुई। सूत्रों ने बताया कि सभी आठ पीड़ित उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। बताया गया है कि जिस कोच में आग लगी उसमें कुल 55 यात्री थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ यात्री गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे थे। इस वजह से ट्रेन के कोच में आग लगी। देखते ही देखते आग विकराल होती चली गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के हैं। आग लगने की घटना की सूचना जिस वक़्त मिली, उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। दक्षिण रेलवे का कहना है कि ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी कर रहे थे। इसी वजह से आग लगी। घायलों को इलाज के लिए सरकारी राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती कराया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here