तमिलनाडु में पेड़ से टकराई कार, 4 की मौत की खबर

0
103

तमिलनाडु के इरोड जिले में सत्यमंगलम के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में चार की मौत तो वहीं एक घायल हो गया। घटना के समय कार में 5 लोग सवार थे। ये पांचों लोग दिवाली के मौके पर सत्यमंगलम आए थे।  इस समय, जिस कार से वे यात्रा कर रहे थे वह अनियंत्रित होकर सत्यमंगलम के पास एक इमली के पेड़ से टकरा गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तमिलनाडु के इरोड जिले में सत्यमंगलम के पास हुई। घायल का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here