तरनतारन सीआईए स्टाफ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान खेमकरण निवासी अजय, आशीष कुमार और साजन के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, झबल थाना पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान झबल निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई।गगनदीप के खिलाफ करीब 32 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज थे।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी अश्विनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने भिखीविंड के पास नाकाबंदी के दौरान दो लोगों अजय और आशीष कुमार को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ के बाद साजन को गिरफ्तार कर लिया गया।उक्त लोगों से पूछताछ की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाया गया था और किसे बेचा जाना था। एसएसपी ने बताया कि इसी तरह झबाल थाना पुलिस ने गगनदीप नामक व्यक्ति को 260 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। वह एक बदमाश किस्म का व्यक्ति है। जिसके खिलाफ लगभग 32 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने मन्नन टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनके फोन छीन लिए। पुलिस ने गगनदीप के पास से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं और आगे की पूछताछ की जा रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



