दक्षिणी ताइवान की पिंगटुंग काउंटी में एक गोल्फ बॉल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अचानक फैक्ट्री में आग लगने से वहाँ रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आग को फैलते हुए ज़्यादा समय नहीं लगा और देखते ही देखते आग ने खतरनाक रूप ले लिया और कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धधक-धधक कर जलने लगी। गोल्फ बॉल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। मीडिया की माने तो, ताइवान की पिंगटुंग काउंटी की गोल्फ बॉल फैक्ट्री में आग लगने से माल के साथ जान का भी नुकसान हुआ। जिसके बाद हुए विस्फोट में लगभग 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की वजह से जहाँ फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ। वहीं इसकी वजह से 5 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें से 4 फैक्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स बताए जा रहे हैं और 1 बचावकर्मी जो फैक्ट्री में लगी आगे से लोगों को बचाने के लिए फायरब्रिगेड की टीम के साथ आया था। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना के दौरान प्राकृतिक गैस के संपर्क में आने के कारण विस्फोट हुआ। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



