तेलंगाना की राज्यपाल का महिला दरबार आयोजित करने का निर्णय

0
205

तेलंगाना की राज्यपाल डॉक्टर तमिलसाइ सौंदरराजन ने महिलाओं की अनसुनी आवाज को सुनने के लिए कल हैदराबाद के राजभवन में प्रजा दरबार के एक हिस्से के रूप में महिला दरबार आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम दोपहर बारह बजे से एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसमें शामिल होने और राज्यपाल से मिलने की इच्छुक महिलाओं को 040- 2331 0521 पर संपर्क कर या राजभवन-एचवाईडी@जीओवी डॉट आईएन पर ई-मेल कर अनुरोध भेजना होगा।

हैदराबाद और राज्य में अन्य स्थानों पर दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के देखते हुए राज्यपाल की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्यपाल ने अगले वर्ष जनवरी से प्रजा दरबार आयोजित करने का फैसला किया है लेकिन जनता के साथ विचार-विमर्श का पहला ऐसा आयोजन महिलाओं के लिए किया जा रहा है।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here