मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्य को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि नक्सली कमांडर सोडी मल्ला सहित 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद राज्य नक्सल मुक्त हो गया है। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना राज्य समिति पूरी तरह भंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 42 नक्सलियों ने पांच एके-47 राइफल, चार एसएलआर राइफल, दो देसी ग्रेनेड, एक हजार से अधिक कारतूस और 800 ग्राम सोने के साथ समर्पण किया। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाकर उन्हें हटाने के लिए समर्पण करने वाले नक्सलियों की सहायता ले रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार से वित्तीय सहायता दी जा रही है और वे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से मिल सकते हैं और मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। वर्ष 2024 से 2026 के दौरान 761 नक्सलियों ने 302 हथियारों के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



