तैराकी की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में आर्यन पांचाल ने स्वर्ण पदक जीता

0
215

मल्लखंब की टीम स्पर्धा में, मुंबई विश्वविद्यालय पहले, पुणे का सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय दूसरे और अमरावती का संत गाडगे बाबा विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

कर्नाटक में चल रहे खेलो इंडिया विश्‍वविद्यालय खेलों में आज तीसरे दिन तैराकी की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में आर्यन पांचाल ने स्वर्ण पदक जीता। जैन विश्वविद्यालय के राज रेलेकर दूसरे स्थान और एस.आर.एम. विश्‍वविद्यालय के विकास प्रभाकर तीसरे स्थान पर रहे।

मल्लखंब की टीम स्पर्धा में, मुंबई विश्वविद्यालय पहले, पुणे का सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय दूसरे और अमरावती का संत गाडगे बाबा विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
98 किलोग्राम भारोत्तोलन में पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के वैष्णव ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। उन्‍होंने कुल 313 किलोग्राम भार उठाया। संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय के गुरप्रीत रैह ने 290 किलोग्राम भार उठाकर रजत और कलिंगा विश्वविद्यालय के पुनीत चंद्र साहू ने 285 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 76 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में, कालीकट विश्वविद्यालय की स्वाति किशोर ने 188 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here