थाईलैंड में संसदीय चुनाव और संविधान पर जनमत संग्रह के लिए मतदान आज

0
112
थाईलैंड में संसदीय चुनाव और संविधान पर जनमत संग्रह के लिए मतदान आज
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड में आज लाखों मतदाता संसदीय चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इसके साथ ही वे देश के संविधान पर जनमत संग्रह के लिए भी मतदान करेंगे। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने अचानक ये चुनाव कराने की घोषणा की थी। वर्तमान प्रधानमंत्री ने सीमा विवाद से जुड़े राजनीतिक उथल-पुथल और अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री को पद से हटाए जाने के बाद पदभार संभाला था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में तीन दलों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है जिसमें एक सुधारवादी पार्टी थाईलैंड की स्थापित राजनीतिक ताकतों को कड़ी चुनौती दे रही है। आर्थिक मुद्दे मतदाताओं के प्राथमिकताओं में सबसे प्रमुख हैं। इसमें धीमी आर्थिक वृद्धि, घरेलु कर्ज का बढ़ता बोझ और महंगाई का दबाव चुनावी माहौल को प्रभावित कर रहा है। 71 मिलियन की आबादी वाले इस देश में लगभग 53 मिलियन लोग मतदान के पात्र हैं। मतदान केंद्र भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे बंद हो जाएंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here