दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग ने पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

0
191

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर टी20 क्रिकेट लीग एसएटी20 ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को दूसरे सत्र के लिये आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

दक्षिण अफ्रीका की टी20 क्रिकेट लीग एसए20 सीजन 2 के लिए आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का स्वागत करती है। लीग का दूसरा सत्र 10 जनवरी से शुरू होगा जिसमें चार सप्ताह के भीतर 34 मैच खेले जायेंगे। इसमें छह वैश्विक टीमों के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे। डिविलियर्स के जुड़ने के बारे में बेटवे एसए टी20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा,‘‘ एबी की अपार क्रिकेट प्रतिभा और दमदार शख्सियत उन्हें इस लीग के लिये परफेक्ट बनाती है। उनके जुड़ने से लीग का दर्जा मैदान के भीतर और बाहर बढे़गा।’’

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here