दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान, दिल्ली-NCR और यूपी में बर्फीली हवाएं,उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

0
107
दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान, दिल्ली-NCR और यूपी में बर्फीली हवाएं,उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
Image Source : Reuters

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और त्रिपुरा में भी सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां गुरुवार को सूरज ढलने के बाद से लेकर दिन को सूरज उगने तक घना कोहरा छा रहा है। इसके साथ ही भीषण सर्दी से भी लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली एनसीआर में सड़कों पर फुटपाथ पर रह रहे लोग दिन-रात अलाव के सहारे रह रहे हैं। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है और सड़कों पर वाहन हो अथवा ट्रेन और हवाई सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक सबसे भीषण सर्दी भारत के जम्मू कश्मीर में पड़ रही है। यहां श्रीनगर में तापमान शून्य से 4।8 डिग्री नीचे जा पहुंचा है जिसकी वजह से झील और पीने का पानी तक जम गया है। कुपवाड़ा, अनंतनाग, कारगिल, लद्दाख आदि इलाके में भी मौसम की यही स्थिति है। अगले सात दिनों के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। गुरुवार को यह 9।4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अधिकतम तापमान हालांकि 15।6 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावा पुणे में 16।6 डिग्री सेल्सियस, अहमदाबाद में 15।6 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता में 15।8 डिग्री सेल्सियस, हैदराबाद में 19।5 डिग्री सेल्सियस, चेन्नई में 24।5 डिग्री सेल्सियस, बेंगलुरु में 19।6 डिग्री सेल्सियस और मुंबई में 20।2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि अगले 3-4 दिनों तक दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि पांच जनवरी के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है।मौसम व‍िभाग की मानें तो देश के कई राज्‍यों खासकर पंजाब, हर‍ियाणा, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोल्‍ड डे यानी ठंडे द‍िन की स्‍थ‍ित‍ि बने रहने की संभावना है। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इन राज्यों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। इनमें असम और त्रिपुरा भी शामिल है। अगले 6 जनवरी तक इसी तरह का मौसम बना रहने वाला है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here