उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक गोदाम में रविवार रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक देर रात डिप्टी गंज स्थित एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा, “स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए 100 से अधिक कर्मियों की एक फायर ब्रिगेड टीम ने रात भर आग पर कड़ी मेहनत की।”
मीडिया की माने तो, घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने कहा, “अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।” उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



