दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

0
18
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी मौसम राहत भरा ही रहेगा। है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज यानी मंगलवार को भी धूल भरी तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान भी 32 डिग्री तक ही रहेगा। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिली रहेगी, लेकिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। शाम के समय हवा की गति 50 किमी तक हो सकती है। गर्जन वाले बादल बनने और बिजली चमकने के भी आसार हैं। येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी मध्यम श्रेणी में ही बनी हुई है। मंगलवार को सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 123 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी। नोएडा में कल सोमवार सुबह से बादल छाए रहने से दिनभर लोगों को गर्मी से राहत रही। तो वहीं शाम होते ही हल्की बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना बना दिया। सोमवार को धूप न निकलने से लोगों को सुबह से ही गर्मी से निजात मिली। इससे तापमान में गिरावट बनी रही। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली। वहीं, 11 मई तक दिन और रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। इससे लोगों को छह दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। आइएमडी के अनुसार 11 मई तक हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहेंगे। 7 और 9 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 8, 10 और 11 मई को बारिश होने से मौसम में ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 6 और 8 मई को तूफानी हवा और वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच और रात का तापमान 24 डिग्री बना रहेगा। लोगों को छह दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here