दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में आयोजित रबर एक्सपो 2026 का किया उद्घाटन

0
83
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में आयोजित रबर एक्सपो 2026 का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित 12वें इंडिया रबर एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। चार दिन तक चलने वाले इस एक्‍सपो में देश-विदेश के उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से भारत एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है और रबर उद्योग इसमें अहम भूमिका निभा रहा है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा कि दिल्ली सरकार निवेश, नवाचार और उद्योग-अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि रबर उद्योग ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्‍प को और अधिक मजबूत कर रहा है। मुख्‍यमंत्री ने उद्यमियों को दिल्ली में नई तकनीकों और स्टार्टअप्स के माध्यम से रबर क्षेत्र में मूल्य संवर्धन करने के लिए आमंत्रित भी किया। एशिया के सबसे बड़े रबर उद्योग आयोजन के रूप में पहचाने जाने वाला यह एक्सपो 10 अप्रैल तक आयोजित रहेगा। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक वैश्विक प्रदर्शक और 45 हजार से ज्यादा आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है, जो उद्योग में नवाचार, सहयोग और विकास को नई दिशा देंगे। आरजू के साथ प्रादेशिक समाचार के लिए सौम्‍या शरण।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here