दिल्ली: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और 2023 FIDE विश्व कप उपविजेता आर प्रग्गनानंद और उनके माता-पिता को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और 2023 FIDE विश्व कप उपविजेता आर प्रग्गनानंद ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे जो समर्थन मिल रहा है, वो बहुत प्रेरित करता है।”
मीडिया में आई खबर के अनुसार, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “इन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। इतनी छोटी उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने और वे कर दिखाने पर जो आजतक कोई नहीं कर सका, इसके लिए मैं इन्हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इनको देख कर लाखों युवाओं में प्रेरणा आती है।”
Courtsey : @AHindinews
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #Delhi #India
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



