दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में तरनजीत सिंह संधू ने ली शपथ

0
84

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तरनजीत सिंह संधू ने आज दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ लिए। नई दिल्ली के लोक निवास में आज आयोजित एक समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें शपथ दिलाई। इस समारोह में केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ उपस्थित रही।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए संधू ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सेवा करना जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का विषय है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रशासन शहर के विकास के लिए चुनौतियों को अवसरों में बदलने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, दिल्ली विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता और दिल्ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उन्हें बधाई दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here