मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय चुनाव आयोग मंगलवार को भारत मंडपम में राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित करेगा जिसमें सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन आयुक्त भाग लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में होने वाले इस सम्मेलन में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी भी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन आखिरी बार 1999 में हुआ था।
आप को बता दे, सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के चुनाव निकायों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा सहकारी संघवाद को मजबूत करना है। चर्चा में तकनीकी प्रक्रियाएं, ईवीएम उपयोग, मतदाता सूची की सटीकता एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईनेट पर प्रस्तुति शामिल रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



