दिल्ली : जहांगीरपुरी में फिर पत्थरबाजी, 2 लोग गिरफ्तार

0
192

दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बार फिर दो गुटों के बीच पत्थरबाजी करने की घटना सामने आई है। पिछली रात कुछ युवकों ने लगातार पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंकने और तोडफोड किया जाना साफ दिखाई दे रहा है। पत्थरबाजी की ये घटना जहांगीरपुरी इलाके की है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति है। जानकारी के मुताबिक, ये पत्थरबाजी दो गुटों के बीच हुई। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी नार्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी द्वारा बताया गया कि पिछली रात करीबन 11 बजे पुलिस को पथराव की सूचना मिली थी। इस मामले में जहांगीरपुरी के रहने वाले दो आरोपियों विशाल और वीरू को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here