दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के दो गुटों के बीच झड़प की खबर सामने आई है, मीडिया की माने तो, जिसके बाद हवा में फायरिंग भी की गई। वकीलों के दो गुटों में झड़प के बाद हवाई फायरिंग हुई। हालांकि इस फायरिंग में किसी को भी गोली नहीं लगी। बताया जा रहा है कि एक दूसरे को डराने के लिए ये हवाई फायरिंग की गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग करने वाले वकील कौन थे और आखिर किस बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की लड़ाई के बीच हवाई फायरिंग की खबर सामने आ रही है। फायरिंग में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है और पुलिस इसकी जांच में जुटी है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ वकील झगड़ा करते दिख रहे हैं, तभी एक शख्स हवा में फायरिंग करता हुआ दिखता है। सब्जी मंडी पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पूरी घटना की जांच शुरू हो गई है। तीस हजारी कोर्ट परिसर में मौजूद लोग फायरिंग के बाद दहशत में आ गए। हालांकि गनीमत ये रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी, बताया गया कि वकीलों ने सामने वाले गुट को पीछे धकेलने के लिए फायरिंग का इस्तेमाल किया। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि फायरिंग किस हथियार से की गई और ये कोर्ट परिसर में कैसे आया। हर एंगल से दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



