दिल्ली पुलिस के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइंस हुई जारी

0
146

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पुलिस कर्मियों के लिए सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी की हैं। उन्होंने गाइडलाइन जारी कर पुलिस कर्मियों को वर्दी की गरिमा बनाए रखने और रील या वीडियो के लिए किसी भी इक्यूपमेंट या एक्सेसरीज का उपयोग नहीं करने के लिए कहा है।

गाइडलाइन के अनुसार पुलिस कर्मियों को किसी भी लंबित मुकदमे या संदिग्ध या फिर गिरफ्तार व्यक्ति से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी टिप्पणी पोस्ट साझा नहीं करना चाहिए। गाइडलाइन में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को डिपार्टमेंटल ट्रेनिंग, एक्टिविटीज या ड्यूटीज से संबंधित कोई भी बयान, फोटो या वीडियो बिना लिखित अनुमति के सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए।  पुलिस कमिश्नर का कहना है कि एक अनुशासित बल का सदस्य होने के नाते पुलिस कर्मियों को सोशल मीडिया पर  ऐसी कोई भी पोस्ट  अपलोड नहीं करनी चाहिए जो की राष्ट्रीय हित या फिर आंतरिक सुरक्षा के खिलाफ हो। यह भी बोला गया है कि  सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने वाले पोस्ट  अवैध, अपमाजनक या फिर धमकी देने वाले नहीं होने चाहिए। साथ ही  ऐसी टिप्पणियां पोस्ट करने से भी बचना चाहिए जो पीड़ितों, संदिग्धों या किसी समूह के प्रति अपमानजनक हो सकती हैं।

Image source : wbseries media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here