दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने नकली पासपोर्ट-वीजा चलाने वाले रैकेट के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की IGI इकाई ने अंतरराष्ट्रीय नकली पासपोर्ट-वीजा रैकेट चलाने वाले 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है। मीडिया सूत्रों की खबर के अनुसार, ये लोग अंतरराष्ट्रीय नकली पासपोर्ट-वीजा रैकेट चलाते थे। खबर है कि इनके पास से 325 फर्जी पासपोर्ट, 175 फर्जी वीजा और अन्य संबंधित चीजें बरामद हुए हैं। मीडिया की माने तो, इस संदर्भ में IGI एयरपोर्ट, DCP तनु शर्मा ने कहा है कि, ये सिंडिकेट लंबे समय से चल रहा था। इनके पास से नकली रबड़, विजा, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए हैं। जाकिर मैन ऑपरेटर है। इन्होंने 200 लोगों को विदेश भेजा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इस सिंडिकेट से जुड़े और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
News Source : (Twitter) @AHindinews