दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

0
95
दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार, कथित सरगना फरार
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसका संचालन बांग्लादेश से किया जा रहा था। आज नई दिल्ली में संवाद्दाता को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि कोलकाता और तमिलनाडु में एक साथ चलाए गए अभियानों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें सात बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं, जिनकी पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में हुई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिले राष्ट्र-विरोधी पोस्टरों के आधार पर जांच शुरू की गई। बाद में कोलकाता में भी इसी तरह के पोस्टर देखे गए। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने कोलकाता में एक में एक घर किराए पर लिया था और हथियार खरीदने की तैयारी में थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल को बांग्लादेश में स्थित एक संचालक द्वारा चलाया जा रहा था। कई एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से जांच जारी है और आगे की कार्यवाही चल रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here