दिल्ली पुलिस ने फर्जी ईडी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाली महिलाओं को किया गिरफ्तार

0
92
दिल्ली पुलिस
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की अपर उपायुक्‍त ऐश्‍वर्या शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाकर गाजियाबाद के वैशाली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की अपर उपायुक्‍त ऐश्‍वर्या शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की वर्दी तथा पहचान पत्र, एक पिस्तौल और लूटी गई 7 घड़ियां बरामद की गई हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा, पुलिस ने गुरुवार को एक कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में तस्करी की हुई नकली विदेशी सिगरेट बरामद की जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सिगरेट के 30 कार्टन जब्‍त किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी आसानी से पैसे कमाने के लिए 6 वर्षों से तस्करी की हुई विदेशी सिगरेट खरीद-फरोख्‍त का काम कर रहा था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here