मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और अमेरिका ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। यह घोषणापत्र महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर उत्पादन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में सहयोग मजबूत करेगा तथा सुरक्षित वैश्विक सिलिकॉन व प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का लक्ष्य सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में अग्रणी भूमिका निभाना है।
आप को बता दे, वैष्णव ने बताया कि भारत के इंजीनियर दो नैनोमीटर चिप्स डिजाइन कर रहे हैं तथा सेमीकंडक्टर उद्योग को 10 लाख कुशल लोगों की जरूरत है जो देशभर के 315 विश्वविद्यालयों से पूरी होगी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि व्यापार से रक्षा सहयोग तक दोनों देशों के अवसर बढ़े हैं तथा पैक्स सिलिका बाध्यकारी निर्भरताओं को विश्वसनीय साझेदारियों से बदलती है। गोर ने जोड़ा कि शांति से ही शक्ति प्राप्त होती है।hindi.theprintYouTube
Image source: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



