दिल्ली में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, कुछ दिन बाद ही चलेगी ‘लू’

0
19
दिल्ली में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, कुछ दिन बाद ही चलेगी 'लू'

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम मौसम के बदले मिजाज का असर दिल्ली में शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह सुहाना मौसम रहा तो दिन में तेज धूप के बीच दोबारा से गर्मी का एहसास होने लगा। शाम को अचानक फिर मौसम बदल गया। अलग-अलग इलाकों में अलग अलग रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी चली, जो धूल भरे तूफान जैसी ही रही। इस दौरान जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। बाद में कहीं पर हल्की वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी खासी गिरावट देखी गई। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार से मौसम खुल जाएगा। गर्मी और तापमान में वृद्धि होने लगेगी। 16 अप्रैल से वापस लू चलने का पूर्वानुमान है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पूर्व यह 25.9 डिग्री रहा था। इसी तरह अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यह 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। हवा में नमी का स्तर 71 से 41 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। शाम करीब छह बजे मौसम की करवट से धूल भरी तेज आंधी चली। आंधी का यह अलग अलग रफ्तार से करीब एक घंटे तक चलता रहा। इस दौरान मौसम विभाग को न केवल आरेंज अलर्ट बल्कि एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ गई। आंधी थमी तो कहीं बूंदाबांदी व कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। शाम साढ़े पांच से रात साढ़े आठ बजे के दौरान सफदरजंग में 0.2 मिमी, पालम में 1.2 मिमी, नरेला में 10 मिमी और पीतमपुरा में 2.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम की इस करवट का ही असर रहा कि शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे के बीच पालम में 10 डिग्री जबकि सफदरजंग में सात डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसमी गतिविधियों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 164 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 256 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 92 अंकों की गिरावट आई है। एनसीआर के शहरों में भी यह मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here