दिल्ली में आज 13 सितंबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है। भाजपा की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। बीजेपी की इस बैठक में हारी 64 सीटों पर प्रत्याशी चयन पर फोकस रहेगा। बीजेपी 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। बता दें कि बीते दिनों दूसरी सूची को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की चर्चा हुई थी। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी दोनों की मीटिंग हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी सप्ताह बीजेपी की दूसरी लिस्ट आ सकती है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



