दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवा फिलहाल रूकी

0
229

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में तकनीकी खामी के कारण सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं फिलहाल रूकी हुई हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेवाओं में बाधा के चलते सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़ रही। ज्ञात हो कि, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। मीडिया की माने तो, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को जानकारी देने के लिए सुबह लगभग सात बजे ट्वीट कर बताया कि, ‘‘येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।’’

मीडिया की माने तो, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक ट्रेन में ‘‘तकनीकी खामी” के चलते सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के मध्य मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। सेवाओं में बाधा के कारण सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी भीड़ रही। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के आधार पर, एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि, ‘‘इस लाइन पर एक ट्रेन में कुछ तकनीकी खामी आ गयी लेकिन इसे दुरुस्त किया जा रहा है।’’

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here