दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हिंदू कॉलेज में ‘संवाद 2026’ का किया उद्घाटन

0
69
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हिंदू कॉलेज में ‘संवाद 2026’ का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज हिंदू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्‍मेलन ‘संवाद 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने कहा कि इस तरह की पहल संवैधानिक संस्थाओं और युवाओं के बीच एक सेतु का निर्माण करती है, जो सम्मेलन के विषय के अनुरूप सूचित संवाद और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधान सभा सचिवालय के ‘कॉफी टेबल बुक’ स्टॉल का उद्घाटन भी किया और विशेष स्मारक प्रकाशन “शताब्दी-यात्रा विट्ठलभाई की गौरव गाथा” को प्रदर्शित किया। दिल्‍ली विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन स्थल पर लगे भारतीय वायु सेना के स्टॉल का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से बातचीत की, प्रदर्शनियों को देखा और वहां स्थापित ‘फ्लाइट सिम्युलेटर‘ का अनुभव भी लिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here