मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – आईआईटी मद्रास के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस समझौते के तहत दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए फोटोकैटलिटिक स्मॉग-ईटिंग सरफेस तकनीक पर व्यापक अध्ययन किया जाएगा, जिसमें टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे सुरक्षित फोटोकैटलिस्ट का उपयोग कर विशेष रूप से नाइट्रोजन आक्साइड्स गैसों को कम करने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले छह महीनों में इस परियोजना पर काम होगा और उसकी प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



