दिल्‍ली सरकार ने आगामी छठ पूजा के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

0
209

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली सरकार ने आज दिल्ली में आगामी छठ पूजा के आयोजन के लिए स्थानों के चयन और तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। नई दिल्‍ली में हुई इस बैठक की अध्‍यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। इस अवसर पर दिल्‍ली के संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा को इस समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। यह समिति राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान, सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, परिवहन और श्रद्धालुओं की सहूलियत से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी।

श्री मिश्रा ने कहा कि छठ पूजा ना केवल पूर्वांचल बल्कि दिल्ली की भी सांस्कृतिक पहचान है। उन्‍होंने कहा कि यह पर्व सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक भी है मगर पिछली सरकारों ने इस पर ध्‍यान केंद्रित नहीं किया। उन्होंने आश्‍वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, रोशनी और चिकित्सा सुविधाएँ सर्वोत्तम स्तर पर हों।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here