मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू दुबई एयरपोर्ट पर एयरस्पेस बंद होने से फंस गईं। बंगलूरू से बर्मिंघम ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए जा रही सिंधू ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके ठहरने की जगह के पास जोरदार धमाका हुआ। उन्होंने इंटरसेप्शन की आवाजें सुनने और हालात बेहद डरावने बताते हुए सभी की चिंता के लिए धन्यवाद दिया।
आप को बता दे, धमाका उनके कोच के ठिकाने से मात्र 100 मीटर दूर हुआ जिसके बाद उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सिंधू ने टीम की एकजुटता की सराहना की तथा कहा कि ऐसी स्थिति में सभी ने शांत रहकर एक-दूसरे का साथ दिया। एयरस्पेस बंदी से उड़ानें प्रभावित हुईं तथा टूर्नामेंट पर अनिश्चितता बढ़ गई है।
Image source: पीटीआई
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



