काशी की देव दीपावली इस बार 10 लाख दीपों की आभा से जगमग होगी। इसे देखने के लिए दुनिया भर से काफी संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार इसे और भव्यता देने को तैयारी है। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर इस वर्ष भी काशी में भव्य देव दीपावली के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। मीडिया की माने तो, पंचगंगा घाट पर चंद दीपों की जगमहाहट के साथ शुरू हुई काशी की देव दीपावली आसमान के सितारों के जमीन पर उतर आने का आभास देने वाली काशी की देव दीपावली को देखने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर इस साल भी काशी में भव्य देव दीपावली के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, पर्यटन विभाग के अनुसार इस वर्ष देव दीपावली पर काशी के घाटों को करीबन 10 लाख दीपों से रौशन करने की योजना है। विभाग अब देव दीपावली में भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के काशी आने की उम्मीद जता रहा है। सावन में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटकों के काशी आने के बाद अब देव-दीपावली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।