देश में 203 करोड़ 60 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए

0
202
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 203 करोड़ 60 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कल 38 लाख 63 हजार से अधिक टीके लगाये गये। संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव चार-आठ प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। इसी अवधि में 20 हजार से ज्यादा नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कोविड महामारी से अब तक चार करोड़ 33 लाख नौ हजार 484 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

देश में अब तक 87 करोड़ 44 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में तीन लाख 98 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। केन्‍द्र सरकार ने राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को एक सौ 95 करोड़ आठ लाख से अधिक कोविड रोधी टीके उपलब्‍ध कराए हैं। सात करोड़ 29 लाख टीके अब भी उनके पास बचे हुए हैं।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here