उत्तराखंड: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देर शाम छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भाग लिया। सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित इस चार दिवसीय विश्व स्तरीय सम्मेलन को बहुत ही उपयोगी बताया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों, संस्थान से जुड़े लोगों तथा सम्मेलन में प्रतिभागी विभिन्न लोगों के साथ इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली अपनायें जाने, दैनिक जीवन में पर्यावरण प्रभावों के प्रति समाज में जन जागरूकता के प्रयासों से संबंधित शपथ भी ली।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि हम प्रोएक्टिव अप्रोच के साथ आपदा को पहले से पहचान कर उसके प्रभावों को कम करने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा आपदा को हम रोक नहीं सकते परंतु टेक्नोलॉजी और सिस्टम के माध्यम से इसके प्रभाव को पहले पहचान कर कम जरुर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमनें पहाड़ों में हेल्थ, हेली सेवा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया है ताकि कम से कम लोग आपदाओं में प्रभावित हो।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



