मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्र आज महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आप को बता दे, प्रतिवर्ष 30 जनवरी को पूरा देश महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को याद करता है जो स्वतंत्रता संग्राम के मार्गदर्शक थे। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसका उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता और एकता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देना है।
Image source: राजघाट समाधि स्थल
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



