मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली के कृषि भवन में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कृषि मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में जिलों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा के दौरान अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले जिलों पर विशेष ध्यान देने और संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों की रैंकिंग के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा केंद्रीय नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से जिलों का दौरा कर मार्गदर्शन देने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को योजना के निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए, योजना के अंतर्गत आने वाले 100 जिलों में कृषि प्रगति को गति देने के निर्देश भी दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @AgriGoI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



