प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय वकील सम्मेलन-2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वकीलों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – “एक तरह से ये International Lawyers Conference वसुधैव कुटुम्बकम की भारत की भावना का प्रतीक बन गई है। मैं यहां आए सभी अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का मैं भारत में बहुत बहुत स्वागत करता हूं। किसी भी देश के निर्माण में वहां की Legal Fraternity की बहुत बड़ी भूमिका होती है। भारत में वर्षों से Judiciary और Bar देश की न्याय व्यवस्था के संरक्षक रहे हैं। Legal Professionals के अनुभव ने आजाद भारत की नींव को मजबूत करने का काम किया है। आज भारत के प्रति विश्व का जो भरोसा बढ़ रहा है, उसमें भी भारत की न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है।”
पीएम मोदी ने कहा कि – “एक दिन पहले ही भारत की संसद ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कानून पास किया है। नारी शक्ति वंदन कानून भारत में Women Led Development को नई दिशा और ऊर्जा देगा। कुछ ही दिन पहले G20 के ऐतिहासिक आयोजन में दुनिया ने हमारी Democracy, Demography और हमारी Diplomacy की झलक भी देखी। एक महीने पहले आज ही के दिन भारत चंद्रमा के South Pole के समीप पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना था।”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि – “Cyber- terrorism हो, मनी लॉन्ड्रिंग हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो, विभिन्न मुद्दों पर सहयोग के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करना सिर्फ किसी शासन या सरकार से जुड़ा मामला नहीं है। इसके लिए अलग-अलग देशों के legal framework को भी एक दूसरे से जुड़ना होगा। भारत में तो सदियों से पंचायत के जरिए विवादों के निपटारे की व्यवस्था रही है। इस Informal व्यवस्था को एक व्यवस्थित रूप देने के लिए भी भारत सरकार में mediation act बनाया है।”
Courtsey : @BJPLive
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #PMModi #NewDelhi #India
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



