मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कोर कमेटी की बैठक पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर चल रही है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह और पार्टी के अन्य नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में बिहार में एनडीए के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे और भाजपा उम्मीदवारों के संभावित नामों पर चर्चा की उम्मीद है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले आज नई दिल्ली में संवददाताओं से बातचीत में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए बहुत पहले ही अडिग एकजुटता के साथ आगे बढ़ चुका है। आज सुबह नई दिल्ली में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की एक बैठक हुई। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर निर्णय की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



