नई दिल्‍ली: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्‍मानित

0
96
Source: @ANI
Source: @ANI

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए गए। दरअसल, आज 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित किया। मोहम्मद शमी इस साल अकेले क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह अवॉर्ड मिल रहा। पिछले दिनों युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की थी। वहीं इस बार खेल का सबसे बड़े सम्मान, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिया जाएगा।

बता दें, खेल मंत्रालय ने इस बार लाइफटाइम कैटेगरी के लिए 3 खिलाड़ियों के नाम और खेल-कूद में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 3 खिलाड़ियों को चुना है। मोहम्मद शमी के अलावा अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्‍हें दिया जाएगा अवॉर्ड-

खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानु (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here