मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और ब्राजील ने नई दिल्ली में डिजिटल साझेदारी, दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण खनिजों, लघु-मध्यम उद्यम तथा तटीय क्षेत्रों में सहयोग सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं ब्राजील राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा हुई। दोनों ने बहुपक्षीय मंचों, सुधारित बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन एवं वैश्विक दक्षिण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति लूला के नेतृत्व में संबंध मजबूत हुए हैं तथा अगले पांच वर्षों में व्यापार 20 अरब डॉलर तक पहुंचेगा।
आप को बता दे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में लूला का औपचारिक स्वागत किया तथा उन्होंने राजघाट पर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। भारत-ब्राजील के बीच सौहार्दपूर्ण रणनीतिक साझेदारी 2006 से है तथा ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में सहयोग गहरा रहा है। ब्रिक्स, आईबीएसए, जी20, जी-4, आईएसए, जीबीए, संयुक्त राष्ट्र, डब्ल्यूटीओ एवं यूनेस्को जैसे मंचों में दोनों की मित्रता है।
Image source: विदेश मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



