मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में साधना सप्ताह के तहत कई पहलों का शुभारंभ किया। इनमें उन्नति पोर्टल और कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के राष्ट्रीय स्तर पर कार्यान्वयन की रूपरेखा शामिल हैं। डॉ. सिंह ने एक विशेष सत्र में कहा कि मिशन कर्मयोगी ने पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह सरकारी कर्मचारियों की क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि दो से आठ अप्रैल तक मनाया जा रहा साधना सप्ताह सरकारी अधिकारियों के बीच निरंतर सीखने की संस्कृति को मजबूत करने और कौशल वृद्धि को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने कहा कि क्षमता निर्माण आयोग और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली के बीच क्षमता निर्माण में अनुसंधान और सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



